FASAL BIMA YOJNA 2023 : कई बार किसानों को कीट-रोग या प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल में नुकसान होता है, ऐसे में इस नुकसान को कम करने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई है। इससे जुड़कर किसान फसल का बीमा करवा सकते हैं।फसल का बीमा होने से किसान को कटाई के 14 दिन बाद तक फसल में कोई नुकसान होने पर 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी से क्लेम मिल सकता है। इस योजना में किसान के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार भी सहयोग करती है।
इन पुरानी योजनाओं में किसानो की फसल ख़राब होने पर क्लेम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यही कारण रहा की इन दोनों स्कीम की जगह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लाया गया। PMFBY Scheme की शुरुआत 13 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गयी थी। इसमें प्रीमियम राशि को प्रत्येक किसान की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए काफी कम रखा गया है। खरीफ पर 5% व रबी पर मात्र 1.5% प्रीमियम राशि है।
PM Fasal Bima Yojana Overview 2023
योजना का नाम। | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना |
योजना की शुरुआत। | 13 मई 2016 |
किसने शुरू किया। | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। |
किस मंत्रालय के अधीन है। | कृषि मंत्रालय। (MINISTRY OF AGRICULTURE & FARMERS WELFARE) |
प्रीमियम की अंतिम तारीख | खरीफ के लिए जुलाई व रबी के लिए दिसंबर माह की अंतिम तारीख। |
अधिकतम क्लेम। | 200000/- |
किसकी योजना है। | केंद्र सरकार। |
आधिकारिक वेबसाइट। | https://pmfby.gov.in/ |
उद्देश्य | किसानों को फसल संबधित नुकसान की भरपाई करना। ( किसानों को सशक्त करना) |
वर्तमान स्थिति | – |
लास्ट डेट | खरीफ के लिए 31 जुलाई एवं रबी के लिए 31 दिसम्बर |
टोल फ्री नंबर | 1800 2 660 700 |
अंतिम तिथि – 31 दिसम्बर
किसान भाइयों ने अब तक रबी फसल 2022-23 की बुहाई कर ली होगी। किसान अब इस उम्मीद के साथ पूरी जी जान से मेहनत करने में लगा रहता है कि फसल अच्छी होगी। लेकिन कभी – कभी प्रकृति या अन्य कारणों से अंतिम समय में फसल ख़राब हो जाती है। जिससे किसान की पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है, यानि उनकी मेहनत बेकार चली जाती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए किसानों का नुकसान न हो इसके लिए आपको सरकार की फसल बीमा योजना से अपनी फसल का बीमा करवा लेना चाहिए। अपनी फसल का बीमा करवाने के लिए आपको 31 दिसम्बर 2022 से पहले कुछ प्रीमियम राशि बीमा भुगतान करनी होती है। इससे आपकी फसल सुरक्षित हो जाएगी। यानि यदि आपकी फसल ख़राब हो जाय तो आपको उसका दावा (claim) भुगतान किया जायेगा। रबी 2022-23 फसल के लिए इस समय (31 दिसम्बर तक) आवेदन लिए जा रहे है। यदि आप बीमा योजना का लाभ लेना चाहते है।
तो आप तुरंत अपने नजदीकी बैंक या बीमा कंपनी जाकर आप बीमा करवा सकते है। यदि आपने किसान क्रेडिट कार्ड ऋण लिया है। तो आपको केवल एक फार्म (optout / optin) पर हस्ताक्षर करके बीमा करवा सकते है। यदि आपने ऋण (लोन) नहीं लिया है, तो आप स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर या नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर फसल बीमा करवा सकते है।
यह भी पढ़े –
बजट 2022-23: किसानों की पेंशन के लिए चल रही मान-धन योजना का बजट किया गया दोगुना
PM FASAL BIMA YOJNA 2023 क्या आपको पता है फसल बिमा योजना के अंतर्गत कौन-कौन सी फसले जानिए
FASAL BIMA YOJNA 2023 इस फसल बिमा योजना से किसानो को बहुत आर्थिक सहायता प्रदान होती है जानिए कैसे