Homeब्रेकिंग न्यूज़Drinking Water After Bath is Good or Bad : नहाने के बाद...

Drinking Water After Bath is Good or Bad : नहाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Drinking Water After Bath is Good or Bad: पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है। पानी सिर्फ आपकी प्यास बुझाने का ही काम नहीं करता है, यह शरीर को हेल्दी रखने और अंगों को सही से काम करने के लिए भी जरूरी है। शरीर में पानी की कमी के कारण आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, इसकी वजह से सिरदर्द, नींद की कमी और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। लेकिन पानी पीने से जुड़े नियम और जरूरी बातों के बारे में जानकारी होने से आप इसके नुकसान से बच सकते हैं। कई लोगों का सवाल है कि नहाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? आइए एक्सपर्ट डॉक्टर से जानते हैं, नहाने के बाद पानी पीने से क्या होता है?

नहाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं?- Should You Drink Water After Bath in Hindi

नहाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं, इसको लेकर हर व्यक्ति की राय अलग हो सकती है। लेकिन आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय के मुताबिक नहाने के बाद शरीर का ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ जाता है। इसका कारण नहाते समय शरीर का मूवमेंट है। नहाने के बाद अगर आप 1 गिलास पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर का ब्लड प्रेशर सामान्य होने लगता है। हाई बीपी की समस्या में भी मरीज के लिए पानी पीना फायदेमंद होता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए नहाने के बाद पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है।

Drinking Water After Bath

इसे भी पढ़ें: कम पानी पीने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए आपको

पानी पीने का सही तरीका- Right Ways To Drink Water in Hindi

सही समय और सही तरीके से पानी पीने से आपको बहुत फायदा मिलता है। अगर आप सुबह उठते ही रोजाना एक गिलास पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर के अंग एक्टिव हो जाते हैं और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकलते हैं। इसके अलावा रोजाना नहाने से ठीक पहले भी एक गिलास पानी पीना बहुत फायदेमंद माना गया है। ऐसा करने से आपका ब्लड प्रेशर लेवल ठीक रहता है। इसके अलावा आपको भोजन करने से 30 मिनट पहले और 30 मिनट बाद तक बहुत ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से एक तो आपका पेट भरा-भरा सा लगेगा, इसके अलावा भोजन के पहले या बाद में बहुत ज्यादा पानी पीने से पेट में भोजन सही ढंग से नहीं पचेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular