भारत के हर एक हिस्से में लहसुन Garlic की खेती अवश्य होती है लहसुन एक ऐसा सामग्री है जो आपको हर एक सब्जी में डाले बिना काम नहीं चलेगा इसलिए लहसुन मसाले में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण सामग्री मानी जाती है।
लहसुन Garlic की खेती इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश के इंदौर, रतलाम और मंदसौर बहुत ही ज्यादा विस्तार से होती है। और हम सब यह भली-भांति अवगत है की भारत के रसोई में इसका उपयोग कितना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
Garlic लहसुन
लहसुन में विटामिन सी, फास्फोरस समेत बहुत सारे पौष्टिक तत्त्व पाए जाते हैं. लहसुन औषधीय गुणों से भरा हुआ एक तत्व है। लहसुन में एक बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण तत्व पाया जाता है जो है ‘एल्सीसिन’ जो कि हमारे शरीर के खून में जमे हुए कोलेस्ट्रोल को कम करने की भरपूर क्षमता रखता है।
लहसुन की फसल में कीट रोग का उपाय कैसे करें व कटाई के बाद कैसे इसको सतर्कता के साथ रखें, तो आइए जानते हैं लहसुन से जुड़ा या महत्वपूर्ण जानकारी, साथ ही यह भी जानते हैं कि आखिरकार उनको रोगों से बचाने के लिए क्या क्या परहेज करना चाहिए।
पूरे देश में बहुत सारे किसान भाई लहसुन की फसल की उपज करते हैं. अगर आप भी अपने लहसुन की खेती की अच्छी ऊपर जाते हैं तो अपनी पैनी नजर हमेशा अपनी फसल पर बनाए रखें।
और अपने लहसुन की फसल को रोग और कीट से अच्छे से सुरक्षित रख सके। आज इस आर्टिकल में हम लहसुन से होने वाले रोग और कीट के रोकथाम की जानकारी देने वाले है।
थ्रिप्स
लहसुन की फसल में थ्रिप्स नाम का एक कीट लगता है. इस कीट के बच्चे और वयस्क दोनों ही हजारों की तादाद में फसल को क्षती पहुंचा सकते है। ये कीट लहसुन की पत्तियों को खरोंच और छेदकर कर उसका सारा रस अपने अंदर ले लेते हैं। इसके वजह से लहसुन की पत्तियां जो है मुड़ जाती हैं।
अगर आप इसका समय पर ध्यान नहीं रखते हैं और इसका कोई बंदोबस्त नहीं करते हैं तो लहसुन के पौधे धीरे-धीरे सूख कर गिरने लगते है. इन कीटों के वजह से लहसुन की गांठें बिल्कुल ही छोटी रह जाती हैं। और यह कीट रोग पूरी फसल को भी नष्ट कर सकते है।
रोकथाम
तो आइए अब बात करते हैं कि आखिरकार अब इस फसल को इस रोग से किस तरीके से बचा सकती हैं तो उसके लिए आपको इस फसल को इस कीट रोग से बचाने के लिए डाइमिथोएट 30 ईसी, मैलाथियान 50 ईसी या फिर मिथाइल डिमेटान 25 ईसी एक मिलीलीटर प्रति लीटर की दर से लगे हुए फसल पर छिड़क दें।
ब्लैक मोल्ड
लहसुन Garlic के फसल के पकने की अवस्था में ब्लैक मोल्ड खास करके देखा जाता है. इस रोग के वजह से लहसुन की कलियों के बीच और गांठों पर काले पाउडर के स्वरूप में दिखाई देते है।
इसके वजह से बाजार में लहसुन Garlic की कीमत जिओ है वह घटने लगती है। और आप इस वजह से इसको ज्यादा दिन तक स्टोर करके भी नहीं रख सकते हैं।
बल्ब रोट
आपको एक चीज का खास ध्यान रखना है कि लहसुन Garlic की फसल में उचित मात्रा में हवा और पानी का व्यवस्था जरूर होना चाहिए, तो खेत में ज्यादा पानी के भराव से कंद खराब होने लगते है.
इसलिए खेत में जब आप लहसुन की फसल की उपज करें तो उसमें पानी और खाद उपयुक्त मात्रा में देना चाहिए।
[…] तौर पे खरीफ के मौसम में ही की जाती […]