मध्यप्रदेश मंडी भाव

Chocolate recipe:घर पर चॉकलेट बनाने का आसान तरीका –

Chocolate recipe:घर पर चॉकलेट बनाने का आसान तरीका –

चॉकलेट खाना बच्चों को बहुत पसंद होते हैं, यदि बच्चों को चॉकलेट ना दिए जाए तो ज़िद्द करते हैं। बच्चे तो बच्चे नौजवान को भी चॉकलेट खाना बहुत पसंद होते हैं। दुकान से खरीदे गए चॉकलेट बच्चों के लिए कितने सुरक्षित है यह जान पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इसे अपने हाथ से बनाया जाए तो कितना अच्छा हो।

आज हम चॉकलेट बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। इसे आप घर पर बनाकर बच्चों को सरप्राइस दे सकती है। बहुत कम खर्च में Homemade chocolate तैयार कर सकते हैं। बस ध्यान से इसे बनाना सीख लिया तो आप हर बार घर पर चॉकलेट बनाकर बच्चों को देना पसंद करोगे।

Chocolate recipe:घर पर चॉकलेट बनाने का आसान तरीका –
Chocolate recipe:घर पर चॉकलेट बनाने का आसान तरीका –

images 2022 12 14T191136.488 1

आवश्यक सामग्री
कोको बटर 2 कटोरी
कोको पाउडर 1 कटोरी
दूध पाउडर आधा कटोरी
चीनी पाउडर 1 कटोरी

तरीका
चॉकलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 1 लीटर पानी डालकर उबालें। जब पानी में उबाल आने लगे तब कांच का बॉउल गंज के ऊपर रखे और बाउल में कोको बटर डालकर पिघलने का इंतजार करें। कांच का बाउल धीरे-धीरे गर्म होने लगेगा और कोको बटर पिघलने लगेगा।

जब बटर पिघल जाए तब चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाते रहे ताकि स्मूथ मिश्रण बन सके। अब कोको पाउडर डाले और इसे भी अच्छी तरह से मिला दे। अब दूध पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाकर 2 मिनट पकाएं।

अब बाउल को गंज पर से उतार कर नीचे रखे। मिश्रण जब ठंडा हो जाए तब इस मिश्रण को मोल्ड में डाल कर अच्छी तरह फैला दें। अब इसे 3-4 घंटे फ्रिज में रखदे। तय समय बाद फ्रीज से बाहर निकाले और मोल्ड में से निकाल कर तैयार चॉकलेट प्लेट में रख दे।

चॉकलेट तैयार है परोसने के लिए।

Also Read:Indian Railway Rules: ट्रेन में अक्सर करते हैं सफर तो जान लीजिए रेलवे से जुड़े 8 नियम! यात्रा के दौरान नहीं होगी कोई परेशानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button