Trendingबॉलीवुड न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

एक लड़की ने उस महिला से शादी की जो 20 साल पहले उसका ब्यॉयफ्रेंड रह चुकी थी, पढ़ें अजब प्यार की गजब कहानी

पहले उसने एक लड़के साथ डेट किया। उसके साथ खूबसूरत पल बिताए। 20 साल बाद फिर उससे मिली लेकिन वो लड़का नहीं लड़की बन चुकी थी। चलिए बताते हैं हम आपको प्यार की ये अनोखी कहानी।

girl

रिलेशनशिप डेस्क. ये कहानी लंदन की रहने वाली 47 साल की सैंड्रा ओनेट की है। इस महिला ने अपनी अनोखी प्रेम कहानी को दुनिया के सामने रखा। सैंड्रा ओनेट की जिंदगी में माइक चाउनी नाम का एक शख्स था। जिसके साथ उसने जिंदगी के खूबसूरत लम्हों को जिया था। जब सैंड्रा युवा थी तब वो माइक चाउनी के साथ डेट करती थीं। लेकिन फिर दोनों दूर हो गए।

रिश्ता खत्म होने के 20 साल बाद सैंड्रा ओनेट को एक फोन आता है। वो फोन माइक चाउनी का था। लेकिन वो माइक नहीं बल्कि जो बन गया था। महिला ने बताया कि माइक ने फोन करके बताया कि वो कुछ असामान्य सी बताने जा रहा है। इसलिए पहले बैठ जाए। उसने सैंड्रा से कहा कि वह हमेशा से जानता था कि वह गलत शरीर में पैदा हुआ था। अब वो ट्रांस महिला है। माइक नहीं बल्कि जो है। सैंड्रा को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था। उसे लगा कि वो धोखा दे रहा है या मजाक कर रहा है।

unique love marriage A girl married a woman who had previously been her boyfriend NTP

सैंड्रा को माइक की बात पर नहीं हो रहा था यकीन

सैंड्रा ने बताया कि मैं कभी ऐसे इंसान से नहीं मिली थी जो पहले ट्रांस था। पहले मुझे लगा कि वो मजाक कर रहा है। या टीवी शो के लिए शरारत। लेकिन बाद में उसकी बातों से मुझे एहसास हुआ कि वो बिल्कुल गंभीर था अब वो माइक नहीं बल्कि जो थी।

जो को जानने के लिए सैंड्रा मिली

सैंड्रा जब 20 साल बाद उससे मिली तो वो जो बन चुकी थी। फिर मैंने सोचा कि एक पुराने रिश्ते को एक अलग, प्लेटोनिक तरीके से देखना कितना बेहतर होगा। मैं जो को जानना चाहती थी। मैं एक ऐसी दोस्ती को फिर से जगाना चाहती थी जो मेरे इतने करीब था। लेकिन इस बार हम सिर्फ महिला मित्र होंगे।

जो को जानने के बाद सैंड्रा ने रचा ली उससे शादी

हालांकि सैंड्रा की शादी हो चुकी थी। लेकिन वो अपने रिश्ते में नाखुश थी। वहीं, माइक भी दो बच्चों का बाप था। बाद में वो लड़की बन गईं।  सैंड्रा जो से मिली और दोनों फिर से साथ रहने लगे। सैंड्रा और जो फिर से करीब  आ गए। दोनों के बीच शारीरिक रिश्ता भी कामय हो गया। इसके बाद वो शादी कर लिए। अब वो लंदन के कम्यूटर बेल्ट में रहने वाले खुशहाल दंपत्ति हैं।

माइक से मजेदार है जो, बोली सैंड्रा

सैंड्रा का कहना है कि जो में वे सभी गुण हैं जो माइक में थे। वो दयालु है देखभाल करने वाली है और स्मार्ट हैं। जो के साथ मेरा शारीरिक और मानसिक रिश्ता माइक के साथ रिश्ते से हजार गुना ज्यादा अच्छा है। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि हम अभी सीख रहे हैं कि कैसे एक दूसरे से नए और अलग तरीक से प्यार करें। वहीं, जो कहते हैं कि मैं सैंड्रा से पहले भी प्यार करता था और अब भी करती हूं।

महत्वपूर्ण खबरे

Sariya aur branded cement ke taaja daam ; आप भी सोच रहे है अपने सपनों का घर बनाने की, तो फटाफट जानिए आज के सरिया और ब्रांडेड सीमेंट के ताजा दाम ?

Sone ke Bhav : सोने के भाव में तगड़ी गिरावट, चेक करें एक तोले का रेट Sone ke Bhav

Rashifal 15 July 2022: इन राशियों की बदलेगी किस्मत,मेष से लेकर मीन राशियों पर बरस सकती है भगवान शिव की कृपा,जाने अपने राशि का हाल

Rashifal 15 July 2022: इन राशियों की बदलेगी किस्मत,मेष से लेकर मीन राशियों पर बरस सकती है भगवान शिव की कृपा,जाने अपने राशि का हाल

Bold Web Series: ‘हेलो मिनी’ का तीसरा सीजन देख भूल जाएंगे बाबा निराला का ‘आश्रम’, कहानी से ज्यादा बोल्ड सीन की हो रही चर्चा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button