HomeTrendingBollywood :काल के गाल में समा चुकी हैं ये 15 लवस्टोरी, दर्दनाक...

Bollywood :काल के गाल में समा चुकी हैं ये 15 लवस्टोरी, दर्दनाक दास्तान सुनकर पसीजा कई पत्थर दिलों का कलेजा

Bollywood :टीवी और फिल्म इंडस्ट्री प्यार मोहब्बत के किस्से और कहानियों से भरी हुई है। हालांकि हर लव स्टोरी की किस्मत में पूरा होना नहीं लिखा होता।

कई सितारो की लव स्टोरी ऐसी है जो कि मौत की वजह से पूरी नहीं हो सकी। इन सितारों के पार्टनर मौत की वजह से बिछड़ गए। आज ये सितारे अपने पार्टनर की यादों के जरिए जिंदगी बिता रहे हैं। इन सितारों की लव स्टोरी फैंस को इमोशनल कर देती है।

Bollywood :सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल (Sidharth Shukla-Shehnaaz Gill)

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने दुनिया को हिलकर रख दिया। मौत के बाद खबर आई थी कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल शादी करने वाले थे। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला कभी दूल्हा नहीं बन पाए।

मयूरी देशमुख-आशुतोष भाकरे (Mayuri Deshmukh- Aashutosh Bhakre)

इमली स्टार मयूरी देशमुख के पति आशुतोष की मौत हो चुकी है। पति के जाने के बाद मयूरी देशमुख ने खुद को काम में व्यस्त कर लिया। मयूरी देशमुख ने फैसला किया है कि वो अपने पति की यादों के सहारे जिंदगी बिता देंगी।

सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (Sushant Singh Rajput-Rhea Chakroborty)

सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से अलविदा कहे 2 साल हो चुके हैं। खबर थी कि सुशांत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से शादी करने वाले थे। हालांकि मौत ने सुशांत सिंह राजपूत के सभी अरमानों पर पानी फेर दिया।

प्रत्युषा बनर्जी-राहुल राज (Pratyusha Banerjee-Rahul Raj)

साल 2016 में प्रत्युषा बनर्जी का निधन हो गया था। मरने से पहले प्रत्युषा बनर्जी राहुल राज के साथ रिलेशनशिप में थीं। प्रत्युषा बनर्जी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती थीं। हालांकि अपना सपना पूरा होने से पहले ही प्रत्युषा बनर्जी ने मौत को गले लगा लिया।

जिया खान-सूरज पंचोली (Jiah Khan-Sooraj Pancholi)

साल 2013 में जिया खान ने सुसाइड कर लिया था। जिया खान की मौत का इल्जाम सूरज पंचोली पर लगा। इस विवाद ने सूरज पंचोली के करियर और उनकी लव स्टोरी दोनों को खत्म कर दिया।

दिव्या भारती- साजिद नाडियाडवाला (Divya

नाडियाडवाला (Divya Bharti-Sajid Nadiadwala)
शादी के एक साल बाद ही दिव्या भारती की मौत हो गई थी। दिव्या भारती की मौत के बाद साजिद नाडियाडवाला बिल्कुल अकेले रह गए।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह (Rishi Kapoor and Neetu Singh)

ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने अपनी जिंदगी के एक पूरा हिस्सा साथ बिताया था। बुढ़ापा आते ही ऋषि कपूर नीतू कपूर को अकेला छोड़कर चले गए। अब नीतू कपूर अपने पति को बहुत मिस करती हैं।

दिलीप कुमार और सायरा बानू (Dilip Kumar and Saira Banu)

दिलीप कुमार और सायरा बानू की जोड़ी भी हमेशा के लिए टूट चुकी है। दिलीप कुमार की मौत के बाद सायरा बानू उनकी यादों के सहारे जिंदगी काट रही हैं।

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala)

कुछ समय पहले ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या की गई है। सिद्धू मूसेवाला जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। शादी से पहले ही सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई।

इरफान खान और सुतापा सिकदर (Irrfan Khan- Sutapa Sikdar)

इरफान खान की मौत के बाद सुतापा सिकदर अकेले अपने बच्चों को संभाल रही हैं। सुतापा सिकदर को अपने मरहूम पति की बहुत याद आती है।

पुनीथ राजकुमार और अश्विनी (Puneeth Rajkumar -Ashwini Revanath)

पुनीथ राजकुमार ने कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मौत की वजह से पुनीथ राजकुमार और अश्विनी की लव स्टोरी हमेशा के लिए अधूरी रह गई।

बोनी कपूर और श्रीदेवी (Sridevi And Boney Kapoor)

मौत ने बोनी कपूर और श्रीदेवी के जोड़ी को भी हमेशा के लिए अलग रह गया। अब बोनी कपूर अरपनी दोनों बेटियों के सहारे जिंदगी काट रहे हैं।

समीर शर्मा

टीवी एक्टर समीर शर्मा भी शादीशुदा थे। कोरोना काल में समीर शर्मा की मौत ने सबको हैरत में डाल दिया था। मौत ने समीर शर्मा को उनकी पत्नी से हमेशा के लिए जुदा कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular