मध्यप्रदेश मंडी भाव

Bipasha Basu Daughter: एक महीने की हुईं बिपाशा बसु की बेटी ‘देवी’, न्यू मॉम डैड ने शेयर किया का प्यारा वीडियो

Bipasha Basu Daughter: एक महीने की हुईं बिपाशा बसु की बेटी ‘देवी’, न्यू मॉम डैड ने शेयर किया का प्यारा वीडियो

बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को बेटी को जन्म दिया। बिपाशा और करण ने अपनी बिटिया रानी का नाम देवी रखा है। देवी अब एक महीने की हो गई हैं। इस दिन को न्यू मॉम- डैड ने जमकर सेलिब्रेट किया। बिपाशा और करण ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों केक काट कर एक- दूजे को खिला रहे हैं।

Bipasha Basu Daughter: एक महीने की हुईं बिपाशा बसु की बेटी 'देवी', न्यू मॉम डैड ने शेयर किया का प्यारा वीडियो
Bipasha Basu Daughter: एक महीने की हुईं बिपाशा बसु की बेटी ‘देवी’, न्यू मॉम डैड ने शेयर किया का प्यारा वीडियो

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी के वन मंथ एनिवर्सरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों साथ में केक काटते और हैप्पी बर्थडे गाते नजर आ रहे हैं। फैंस देवी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन बिपाशा की डॉल इस वीडियो में कहीं नजर नहीं आईं।

बिपाशा का पोस्ट

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केक की तस्वीर भी शेयर की है। वहीं वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘देवी आज एक महीने की हो गई। आप सभी के प्यार और आशिर्वाद के लिए धन्यवाद। हम शुक्रगुजार हैं। दुर्गा दुर्गा।’ इस वीडियो पर बिपाशा और करण के दोस्त और फैंस ने कमेंट कर उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी हैं।

बिपाशा और करण की शादी
पिछले महीने, 12 नवंबर 2022 को बिपाशा और करण ने अपनी बेटी का स्वागत किया। लव बर्ड्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल फैंस को खुद यह खुशखबरी दी। बता दें कि बिपाशा और करण साल 2015 में फिल्म से सेट पर मिले थे। पहली नजर में एक- दूजे को दिल दे बैठे यह कपल साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button