Arjun Tendulkar News: कोहली को प्रपोज करने वाली इंग्लिश क्रिकेटर संग लंच डेट पर अर्जुन तेंदुलकर, कर रहे लंदन की सैर
Arjun Tendulkar News
Arjun Tendulkar-Danielle Wyatt Lunch Date: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर फिलहाल इंग्लैंड में हैं। वह यहां इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट के साथ लंच डेट पर गए। इस मोमेंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर डेनियल वेट ने अर्जुन की एक रेस्टोरेंट में लंच करते वक्त की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया है। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। उसमें अर्जुन लंच करते दिख रहे हैं। बता दें कि वेट अर्जुन की बड़ी प्रशंसक हैं। वह कई बार सचिन के बेटे की बॉलिंग की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने 2020 में कहा था कि दिन प्रतिदिन अर्जुन की गेंदों को खेलना मुश्किल होता जा रहा है।
उन्होंने बाएं हाथ के ऑलराउंडर के बारे में कहा था कि सचिन और उनका परिवार जब भी इंग्लैंड में आता है और अर्जुन लॉर्ड्स पर प्रैक्टिस के लिए आते हैं तो मैं उनसे नेट में मुझे बोलिंग करने को कहती हूं। लेकिन अब उनकी स्पीड काफी बढ़ गई है। वह हमेशा कहते हैं कि मैं आपको बाउंसर फेंकूंगा और आपके सिर पर मारूंगा। तो अब मैं नहीं चाहती कि वह मुझे और गेंदबाजी करें। अब उनका सामना करना खतरनाक होता जा रहा है।
बता दें अर्जुन तेंडुलकर और डेनियल वेट दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। सचिन का परिवार गर्मियों में हर साल करीब दो महीने के लिए इंग्लैंड में छुट्टियां बिताने जाता है तब डेनियल अर्जुन के खिलाफ नेट्स में बैटिंग करना पसंद करती हैं। नेट प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन अपनी परफैक्ट यॉर्कर पर इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी चोटिल कर चुके हैं। बेयरस्टो को यह गेंद लगने के चलते अपनी प्रैक्टिस छोड़नी पड़ी थी।
अर्जुन पिछले दो सीजन से IPL में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अब भी उन्हें डेब्यू का इंतजार है। माना जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन अर्जुन के लिए खास होगा।