Akshara Singh झारखंड के गढ़वा में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा का एक कार्यक्रम जहाँ हुआ लाठी चार्ज के साथ हंगामा,हुई तोड-फोड़ और मचाया बवाल
Akshara Singh झारखंड के गढ़वा में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा का एक कार्यक्रम जहाँ हुआ लाठी चार्ज के साथ हंगामा,हुई तोड-फोड़ और मचाया बवाल भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह स्टेज पर पहुंचीं तो उसी दौरान वहां उपस्थित लोग बेकाबू हो गए। कुछ लोगों ने शोर मचाते हुए कई कुर्सियां तोड़ दी। कार्यक्रम में हंगामा इस कदर तक बढ़ गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें काफी लोगों को चोटें आने की बात सामने आ रही है।उन्हें नियंत्रित करने की कोशिशें विफल रहीं तो अक्षरा सिंह मंच से जाने लगीं।
Akshara Singh झारखंड के गढ़वा में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा का एक कार्यक्रम जहाँ हुआ लाठी चार्ज के साथ हंगामा,हुई तोड-फोड़ और मचाया बवाल
झारखंड के गढ़वा जिले में अक्षरा सिंह का कार्यक्रम 8 दिसंबर को रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान कि भीड़ बेकाबू हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने भोजपुरी अभिनेत्री के साथ बदसलूकी कर दी। फिर इस कदर हंगामा हुआ कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में सत्ताधारी गठबंधन ने गुरुवार से ‘खतियानी जोहार’ नामक कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में रैलियां आयोजित की जा रही हैं। जिसमें अक्षरा सिंह को शामिल होना था। यह कार्यक्रम सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की खतियानी जौहर यात्रा का एक हिस्सा था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस कार्यक्रम में अभिनेत्री अक्षरा सिंह को आने में देरी हो गयी थी। इसी वजह से यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के सामने नहीं कराया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में शामिल तो हुई परन्तु जनता को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में जिसके बाद अक्षरा सिंह और निशा सिंह का नृत्य-गीत कार्यक्रम होना था। जैसे ही अक्षरा सिंह का कार्यक्रम शुरू होने लगा। लोगों में स्टेज के पास जाने की होड़ लगने लगी और वहीं हंगामे के दौरान सैकड़ों कुर्सियां तोड़ डाली गईं।
अक्षरा सिंह और उनके साथी कलाकारों ने नाराज होकर कार्यक्रम छोड़ दिया। अक्षरा सिंह के कार्यक्रम बीच में छोड़ने के बाद महोत्सव में आए लोगों ने उपद्रव करना शुरू कर दिया। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी कर दी। इसके बाद उनके सहयोगी ने जैसे-तैसे उन्हें निकाल कर ले गए। गुस्साए लोगों ने पंडाल में भी तोड़फोड़ की।
यह भी पढ़े :-
Akshara Singh झारखंड के गढ़वा में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा का एक कार्यक्रम जहाँ हुआ लाठी चार्ज के साथ हंगामा,हुई तोड-फोड़ और मचाया बवाल