बॉलीवुड न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

दुनिया के अजब-गजब नियम:कहीं मोटा होना जुर्म , तो कहीं शर्टलेस होने पर जुर्माना, जानें 11 देशों ऊटपटांग कानून

हर देश के अपने कुछ कायदे-कानून होते हैं। जिसे पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य होता है। लेकिन कुछ देश में ऐसे नियम बनाए गए हैं जिसे जानकर हैरान हो जाएंगे।

2022 07

लाइफस्टाइल डेस्क. अलग देश..अलग रिवाज..अलग कानून। किसी भी देश की ये पहचान उसकी संस्कृति और बनाए गए नियम होते हैं। लेकिन कुछ देशों में अजीबो-गरीब नियम हैं। जिसे जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। कहीं पर मोटा होना जुर्म हैं तो कही पर शर्ट के बैगर घूमना। कहीं हाई हिल्स पर बैन है तो नहीं मुस्कुराना। आइए जानते हैं कुछ देशों के अनोखे नियम।

1. मुस्कुराई नहीं तो लग जाएगा जुर्माना

हंसना जीवन के लिए बहुत जरूरी है। ये हेल्थ को काफी फायदा पहुंचाता है। ये बात इटली के मिलान ने माना है और अपने यहां लोगों को मुस्कुराना कंप्लसरी कर दिया है। यहां के लोगों को हमेशा मुस्कुराते हुए रहना है। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उस पर जुर्माना लगता है।

2. पत्नी का जन्मदिन भूला तो जेल की खानी पड़ेगी हवा

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत खास होता है। ऐसे में अगर पति पत्नी का जन्मदिन भूल जाए तो बवाल मचना तय होता है। लेकिन सिंगपुर में तो पत्नी का जन्मदिन भूलने पर जेल की हवा खानी पड़ती है। यहां अगर कोई पति अपनी जीवनसाथी का जन्मदिन भूल जाता है तो महिला थाने में जाकर शिकायत करती है। जिसके बाद पुलिस आकर पति को गिरफ्तार कर लेता है।

3. बिना शादी NO Room

यूनाइटेड स्टेट स्थित कैरोलीना में बिना शादी के कपल को होटल का रूम नहीं मिलता है। अगर आप होटल में जाकर यह दावा करते हैं कि आप दोनों पति-पत्नी है तो इसके लिए कानूनी प्रूफ दिखाना पड़ता है।

4. जापान में मोटा होना मना है

जापान एक ऐसा देश है जहां लोग अपने फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। यहां के लोगों की औसत आयु भी दुनिया के देशों से सबसे ज्यादा है। जापान में मोटा होना जुर्म है। यहां के लोगों पर 40 से 75 साल के बीच नजर रखी जाती है। सरकार का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि यहां के लोग फिट रहें। जापान के नागरिकों को हर साल अपनी कमर का साइज लेना जरूरी होता है।

5.हाई हिल्स पर रोक

कैलिफोर्निया के कारमेल में महिलाओं को हाई हिल्स पहने पर रोक है। दरअसल, हाई हिल्स पहनने से कई तरह की बीमारी हो सकती है। जैसे लोअर बैक में पेन हो सकता है। पैर और तलवे में दर्द हो सकता है।वैरिकोज वेन्स बीमारी भी हो सकती है। इसलिए यहां साल 2009 में नियम बनाया गया कि हाई हिल्स महिलाएं नहीं पहनें। जापान में भी इसे लेकर एक अभियान चलाया गया था।

6.जानवरों का नकल उतारने पर होगा जेल

फ्लोरिया के मियामी में तो अजीब नियम है। यहां पर जानवरों की नकल उतारने पर सजा दी जाती है। यह गैर कानूनी है।

7.अंडरवेयर खुले में सुखाने पर जेल

अमेरिका के मिनीसोटा में अंडरवेयर को लेकर नियम बनाए गये हैं।यहां अगर एक ही डोरी पर महिला और पुरुष दोनों के अंडरवियर सुखने को रखा गया है तो यह गैर कानूनी होगा। इसके लिए जेल का प्रावधान है।

8.इंटरनेट चलाने पर मनाही

दुनिया भर में इंटरनेट से लोग एक दूसरे से जुड़ रहे हैं। लेकिन बर्मा में इंटरनेट चलाना जुर्म है। अगर कोई इंटरनेट चलाते दिख जाता है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ती है।

9.वैक्स नहीं कराने पर सजा

न्यू मैक्सिको के कैरिजोजो में महिलाओं को वैक्सिंग कराना जरूरी होता है। अगर वो बिना वैक्स के घर के बाहर निकलती हैं और पकड़ी जाती है तो इसके लिए उनपर जुर्माना लगाया जा सकता है।

10. बुद्ध के साथ सेल्फी लेने पर रोक

श्रीलंका में बुद्ध की मूर्ति के सामने सेल्फी लेने पर मनाही है। हालांकि बुद्ध का टैटू बनवाना अवैध नहीं होगा। वैसे बहुत सारे देशों में मूर्ति के आगे फोटो लेने पर रोक हैं। भारत में भी कई जगहों पर तस्वीर निकालना मना है।

11. टॉयलेट फ्लश को लेकर नियम

स्विट्जरलैंड में रात के 10 बजे के बाद टॉयलेट का फ्लश चलाना गैरकानूनी है। इसके पीछे वजह ध्वनि प्रदूषण बताया गया है। हालांकि होटलों को इस कानून से विशेष छूट मिली हुई हैं।

महत्वपूर्ण खबरे

Sariya aur branded cement ke taaja daam ; आप भी सोच रहे है अपने सपनों का घर बनाने की, तो फटाफट जानिए आज के सरिया और ब्रांडेड सीमेंट के ताजा दाम ?

Sone ke Bhav : सोने के भाव में तगड़ी गिरावट, चेक करें एक तोले का रेट Sone ke Bhav

Rashifal 15 July 2022: इन राशियों की बदलेगी किस्मत,मेष से लेकर मीन राशियों पर बरस सकती है भगवान शिव की कृपा,जाने अपने राशि का हाल

Rashifal 15 July 2022: इन राशियों की बदलेगी किस्मत,मेष से लेकर मीन राशियों पर बरस सकती है भगवान शिव की कृपा,जाने अपने राशि का हाल

Bold Web Series: ‘हेलो मिनी’ का तीसरा सीजन देख भूल जाएंगे बाबा निराला का ‘आश्रम’, कहानी से ज्यादा बोल्ड सीन की हो रही चर्चा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button