सोमवार, 20 जून को मेष राशि के लोगों को अपनी योजनाओं को ठीक से लागू करना होगा। मिथुन राशि के लोगों को प्रलोभनों से बचना होगा, वर्ना हानि हो सकती है। तुला राशि के लोग अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे तो सफलता मिल सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – FOUR OF PENTACLES
पैसों से संबंधित योजना पर ठीक से अमल करने की कोशिश करें। पैसों से जुड़े असंतुलन के कारण नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस कारण मुख्य समस्या की ओर ध्यान दे पाना आपके लिए संभव नहीं है। परिस्थिति चाहे जैसे भी हो जीवन में आर्थिक परिस्थिति को मजबूत बनाए रखें।
करियर : काम की जगह नए अवसर मिल सकते हैं।
लव : लव लाइफ संबंधी चिंता होगी, खुद की हुई गलतियां समझने की और बदलाव करने की कोशिश करें।
हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी, इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश करें।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 4
वृषभ – TEMPERANCE
आपके द्वारा प्रयत्न किए जा रहे हैं, लेकिन जो बातें आपके लिए कही गई हैं; उन्हें समझने का प्रयत्न करें, इस कारण बार-बार असफलता मिल सकती है। जिद के कारण दिक्कतें हो सकती हैं। खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
करियर : काम से संबंधित बातें जटिल बनेंगी, लेकिन प्रयत्नों से आप सुलझा पाएंगे।
लव : अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने पर अधिक ध्यान दें। पार्टनर में बदलाव अपने आप नजर आएगा।
हेल्थ : लो शुगर की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 1
मिथुन – THE MAGICIAN
अपने सपनों को साकार करने की क्षमता आप में है, इस क्षमता का एहसास होगा। हर एक प्रलोभन से दूर रहकर काम करने की कोशिश करें। कार्यक्षमता बढ़ती हुई नजर आ रही है, वक्त का ठीक से इस्तेमाल करें।
करियर : करियर से संबंधित अवसर के कारण खुद के लिए विश्वास महसूस होगा।
लव : पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ रिलेशनशिप पर काम करने की कोशिश करें।
हेल्थ : बीपी से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
कर्क – THE LOVERS
सुख की प्राप्ति होने के बाद भी चिंता का कारण जानने की कोशिश करें। अन्य लोगों के व्यवहार की वजह से खुद के लिए विचारों में बदलाव करना होगा। जब तक मानसिक शांति प्राप्त नहीं होती, तब तक बड़ी जिम्मेदारी निभा नहीं पाएंगे।
करियर : काम से संबंधित यश मिलने से सकारात्मक महसूस होगा। फिर भी व्यक्तिगत सीमा तोड़कर काम को बड़े पैमाने पर करने की कोशिश करें।
लव : अपेक्षित व्यक्ति से लव प्रपोजल प्राप्त होगा, लेकिन अभी खुद स्वभाव पर काम करते रहना जरूरी है।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। आराम करने पर ध्यान दें।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 2
सिंह – THREE OF SWORDS
आपके द्वारा लिए गए निर्णय की वजह से पछतावा महसूस हो सकता है, लेकिन निर्णय से जुड़ी हुई गलतियां आपको काफी कुछ सिखा रही हैं। जीवन की दिशा बदलने के लिए यही सीख महत्वपूर्ण साबित होगी। आज से आपको आध्यात्मिक ऊर्जा में बदलाव नजर आएगा।
करियर : काम से संबंधित अवसर अनेक हैं, लेकिन मन के मुताबिक न होने की वजह से मानसिक शांति नहीं मिलेगी।
लव : हर एक बात के लिए आपको जिम्मेदार ठहराने की वजह से दुख हो सकता है।
हेल्थ : छाती से संबंधित विकार होने की संभावना बन रही है। सेहत की तरफ ध्यान दें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 6
कन्या – EIGHT OF WANDS
मन के मुताबिक काम होते हुए नजर आएंगे, लेकिन जिन छोटी बातों पर आपने ध्यान दिया है, उनकी वजह से समस्याओं का हल मिल सकता है। साथियों के साथ जरूरत पड़ने पर स्पष्ट बात करें। अपनी भावनाओं को दबाए रखने से आपका नुकसान हो सकता है।
करियर : काम की क्वालिटी में बड़ा बदलाव नजर आएगा। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ता देख आपको आनंद महसूस होगा।
लव : अन्य लोगों के विचारों पर ध्यान देकर विवाह से संबंधित निर्णय न लें।
हेल्थ : स्वास्थ्य की तकलीफ हो सकती है। खानपान में लापरवाही न करें।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 5
तुला – THE SUN
अपने विचारों से बाहर निकलकर परिस्थिति की सच्चाई जानने की कोशिश करें। जरूरत से अधिक हर एक बात के बारे में विचार करने से मानसिक अशांति बढ़ सकती हैं। बेकार के विचारों को छोड़कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए काम पर ध्यान दें।
करियर : जीवन के अन्य पहलुओं में नकारात्मकता दिखने से काम नजरअंदाज हो सकता है।
लव : लव लाइफ वक्त के साथ बेहतर बनेगी, अभी के समय में चिंता करके खुद का नुकसान न होने दें।
हेल्थ : बच्चों को पेट के इन्फेक्शन की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
वृश्चिक – THE EMPRESS
जीवन में संतुलन बनाए रखने की वजह से तनाव दूर होगा। जिद की वजह से अन्य लोगों के साथ विवाद हो सकते हैं। आपका अकेलापन भी बढ़ सकता है।
करियर : एग्रीकल्चर से जुड़े लोगों को काम करते समय सतर्कता रखें।
लव : मनचाहा पार्टनर मिलने के बाद भी रिलेशनशिप संबंधित अधिकतर जिम्मेदारियां आपको ही निभानी पड़ सकती हैं।
हेल्थ : शरीर पर सूजन या भारीपन रहेगा।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 7
धनु – SIX OF SWORDS
एक परिस्थिति से निकलने के लिए हड़बड़ी में लिया गया निर्णय आपके लिए और कठिन परिस्थिति निर्माण कर सकता है। किसी बात को सुलझाने के लिए नियम और कायदे को ध्यान में रखते हुए कार्य करते रहने की आवश्यकता होगी।
करियर : काम की जगह अपने स्थान को स्थिर करने पर ध्यान दें।
लव : पार्टनर से भविष्य संबंधी बातों के बारे में की गई चर्चा के कारण तनाव महसूस हो सकता है।
हेल्थ : पैर दर्द और कमजोरी बनी रहेगी।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 9
मकर – KING OF SWORDS
अपनी मेहनत से जीवन में बदलाव देख पाएंगे, लेकिन किस हद तक मेहनत करके कौन से लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं, इसका भी अवलोकन करना होगा। अन्य लोग आप पर जिम्मेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी क्षमता न होने के बाद भी उन्हें स्वीकार करने की वजह से आप खुद का नुकसान कर सकते हैं।
करियर : काम की जगह दी गई जिम्मेदारी ठीक से समझना आपके लिए जरूरी होगा।
लव : आपके द्वारा लिए गए रिलेशनशिप संबंधी निर्णय का परिवार में विरोध हो सकता है।
हेल्थ : घुटनों का दर्द तकलीफ दे सकता है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
कुंभ – THE HIGH PRIESTESS
जीवन में भागदौड़ नजर आ रही है। जिस प्रकार से आप अपने विचारों में बदलाव लाएंगे, उसी तरह परिस्थिति बदलती हुई नजर आएगी। अभी का समय बातों को समझने के लिए और विचारों का अवलोकन करने के लिए इस्तेमाल करें।
करियर : अपने काम से जुड़ी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित बातों की चर्चा अन्य लोगों के साथ करने की वजह से आपकी दुविधा बढ़ सकती है।
हेल्थ : किडनी और यूरिन संबंधित तकलीफ होगी।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 7
मीन – SEVEN OF SWORDS
केवल अपने फायदे के बारे में विचार करने से किसी करीबी का नुकसान हो सकता है। आपके द्वारा बोली गई बातों की वजह से किसी व्यक्ति को ठेस पहुंच सकती है, इस कारण दूरियां बन सकती हैं। बेफिक्र रहकर किए गए काम के कारण अन्य लोगों का नुकसान न हो, इस बात का खास ध्यान रखें।
करियर : आपके अनुभवों की वजह से अन्य लोगों को मार्गदर्शन दे पाना संभव होगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी बातों पर ध्यान देने की वजह से महत्वपूर्ण बात नजर अंदाज हो सकती है।
हेल्थ : लो बीपी की समस्या के कारण चक्कर और कमजोरी जैसी तकलीफ होगी।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 6