ब्रेकिंग न्यूज़

Aaj Ka Rashifal 9 June: अचानक इन्हें मिलेगा धन तो इनको धूर्त लोगों से रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

rashi 1

राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 June 2022: आज दिनांक 9 June 2022 और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य श्रुति द्विवेदी (@Ishrutidwivedi) से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

 

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आज रोग और विरोधी आपके तनाव का कारण हो सकते हैं। आज आपके रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आज आप अपने काम के साथ लापरवाही न करे । पुस्तको का आज आप संकलन कर सकते है। वृक्षा रोपण और दान धर्म के कार्यक्रम आज आप सहभागी हो सकते है। किसी प्रिय से दूरी हो सकती है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

वृषभ राशि (Taurus)

जल सम्बन्धित काम में आज आपको सफलता मिल सकता है। आज पति-पत्नी का आपसी तालमेल भी उचित बना रहेगा। सरकारी वकीलो के लिये आज का दिन काफी सकरात्मक रह सकता है। वित्तीय संस्थाओं के काम से आज आपको लाभ मिल सकता है। संतान का सुख अच्छा रह सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपको पेट दर्द की समस्या रह सकती है। आज धन सम्बन्धी आपकी बाधा दूर हो सकती है। आज आपकी सुस्ती बढ़ी-चढ़ी रह सकती है। डॉक्टरों के लिए आज काम अधिक और सुकून की कमी रह सकती है। सभी तरह के आनन्द को आज आप प्राप्त कर सकते है। बेवजह आज किसी से न उलझे तो ठीक रहेगा।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- आसमानी

कर्क राशि (Cancer)

आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे। आज आपके खानपान की अधिकता रह सकती है। किसी तरह के पुस्तक के लेखन के लिये आज आपको प्रोत्साहन धन राशि प्राप्त हो सकती है। स्वभाव में आज आपके सौम्यता बनी रहेगी। मीठे का सेवन अधिक कर  सकते है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

 

सिंह राशि (Leo)

पत्राचार के माध्यम से आज आप किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते है। आज आपकी व्यवसायिक गतिविधियों में लाभदायक भी रहेंगे। अपने करियर के साथ आज किसी भी परिस्थिति में समझौता न करें। मित्रो के साथ आज आप पर्यटन पर या पिकनिक पर जा सकते है। श्रम की अधिकता रह सकती है।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

 

कन्या राशि (Virgo)

आज किसी भी काम को टालने से बचने की आवश्यकता अन्य़था आप मुसीबत आ सकती है। आज घर और काम के बीच सांमज्स्य बनाकर रखने में दिक्कत होगी। अपने परिवार के लिये समय निकाले तो दिन अच्छा बीतेगा। व्यापारिक लाभ  दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहने वाला है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- हरा

 

तुला राशि (Libra)

आज काम में आपको आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे।आपको अपनी ज़िम्मेदारी निष्ठा के साथ निभानी चाहिये। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। बच्चों के प्रति स्नेह  और मोह में वृध्दि होती हुयी दिखायी दे रही है। किसी कानूनी दांवपेंच से आज आज आपको बचना चाहिये।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- क्रीम

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आज पारिवारिक कारोबार को नयी दिशा दो सकते है,मुनाफा वाला काम कर सकते है। किसी इष्ट-मित्र के लाभ के कारण आज आप बन सकते है। सहयोग करने के लिये आज आपके भाई आपके साथ खड़े रहने वाले  है। हवाई यात्रा का योग बन रहा है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

 

धनु  राशि (Sagittarius)

आज आप अपनी भावुकता में नियंत्रण रखें। जीवन साथी के साथ आज आपकी दूरी बढ़ सकती है। लवरिलेशन में आज आपके काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज क्रेशर माईनिंग के काम आपका लाभ हो सकता है। किसी तरह का निवेश जो वायदा कारोबार में आपको आज नुकसान हो सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

मकर राशि (Capricorn)

आज व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी व्यवसायिक कार्य के संपन्न होने से प्रभाव में वृद्धि होगी। आज आपको अपनी काम के प्रति निष्ठा रखनी अनिर्वाय है अन्यथा काम से बोर हो सकते है। या ठोड़ सकते है। आज आपके प्रेमी के आपके प्रति व्यवहार में बदलाव आ सकता है। संतान की प्रगति होगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नीला

 

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपकी व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आज किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव में वृद्धि होगी। आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक फिल्म देखने का मूड बनायेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- काला

 

मीन राशि (Pisces)

राजनैतिक दृष्टि से आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे।  कोई व्यापारिक यात्रा भी संभव है जो कि लाभकारी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी आपके गर्माहट बनी रहेगी। स्थान परिवर्तन के कारण आज आपको नौकरी करने में कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button