Homeautomobile8 सीटर सेगमेंट और 30kmpl के जबरदस्त माइलेज के साथ तूफान लेकर...

8 सीटर सेगमेंट और 30kmpl के जबरदस्त माइलेज के साथ तूफान लेकर आई नए वेरिएंट की Maruti Eeco, कम कीमत के साथ मिल रहे कई दिल दहलाने वाले फीचर्स

8 सीटर सेगमेंट और 30kmpl के जबरदस्त माइलेज के साथ तूफान लेकर आई नए वेरिएंट की Maruti Eeco, कम कीमत के साथ मिल रहे कई दिल दहलाने वाले फीचर्स Maruti Eeco 2023 New Model देश की नामी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी जल्द ही अपनी पसंदीदा कार Maruti Eeco को नए अवतार में उतार सकती है। कंपनी Eeco के पुराने मॉडल को कंटिन्यू कर नया मॉडल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि मारुति इस कार को त्योहारी सीजन में बाजाार में पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी ने नए मॉडल की Maruti Eeco में कई फीचर्स में भी बदलाव किया है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस बारे कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Maruti Eeco के इंजन में कई बड़े बदलाव 

Maruti Eeco को इससे पहले जनवरी 2020 में एक नए बीएस-6 इंजन के साथ अपडेट किया गया था। हालांकि, कंपनी अब एक नए अपडेट पर काम कर रही है। हालांकि नई 2023 Maruti Eeco आधिकारिक तौर पर डेब्यू करने से पहले इंटरनेट पर लीक हो गई है। इससे नई ईको के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन में हुए बदलावों का खुलासा हो गया है।

Maruti Eeco अब नए रूप में मचाएंगी तहलका 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दे कि कंपनी इस Maruti Eeco में इंजन में भी बड़ा बदलाव करने जा रही है। Maruti Eeco में अब ग्राहकों को 1.2L G12B पेट्रोल इंजन से ज्यादा दमदार इंजन मिलेगा। वहीं, नई इको का सीएनजी वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है। बता दें कि पिछले साल कंपनी पैसेंजर कार की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर रही थी। इसलिए माना जा सकता है कि कंपनी 2023 में भी Maruti Eeco के नए मॉडल को विदेशी मार्केट में एक्सपोर्ट करे। नया मॉडल नए लुक, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के साथ दस्तक देगा।

ये भी पढ़िए- महज 20 हजार की कीमत में आज ही घर लाइए यह चमचमाती Hero Splendor, इतनी कम कीमत में मिलेंगे कई धांसू फीचर्स

Maruti Eeco में होंगे कई जबरदस्त फीचर्स 

maxresdefault 1 2
8 सीटर सेगमेंट और 30kmpl के जबरदस्त माइलेज के साथ तूफान लेकर आई नए वेरिएंट की Maruti Eeco, कम कीमत के साथ मिल रहे कई दिल दहलाने वाले फीचर्स

Maruti Eeco की लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, इसमें कई कॉस्मेटिक अपग्रेड मिलेंगे। हालांकि इसके ओवरऑल प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसमें नए हेडलैम्प्स के साथ-साथ टेललैंप भी होंगे। Maruti Eeco की लाइटिंग में भी कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, Maruti Eeco को नए बॉडी पैनल के साथ दोनों तरफ नए रीमास्टर्ड बंपर भी मिलेंगे। ये सभी बदलाव Maruti Eeco को एक नई अपील देंगे। कार को नए कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं जिनकी डिटेल्स जल्द सामने आएगी। कार के केबिन की बात करें तो, इसमें नए इंटीरियर कलर और नए अपहोलस्ट्री जैसे नए बदलाव भी देखने को मिलेंगे। हालांकि, यह पहले की तरह 5-सीटर और 7-सीट लेआउट में पेश की जाती रहेगी।

ये भी पढ़िए- PM Fasal Bima Yojana : सरकार ने जारी की फसल बीमा की लिस्ट, इस तारीख को डलेंगे सभी किसानो के खातों में फसल बीमा की राशि

क्या होंगी Maruti Eeco की कीमत 

आपकी लागत को कम रखने के लिए Maruti Eeco का नया मॉडल मौजूदा मॉडल की तरह ही तैयार किया जा सकता है। इसलिए नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास रह सकती है। वहीं, इको एक डिलिवरी वैन Eeco Cargo की भी बिक्री करता है। अपकमिंग Maruti Eeco में नया कार्गो वेरिएंट भी नजर आ सकता है। इको की मौजूदा एक्सशोरूम कीमत 4.6 लाख रुपए से शुरू होती है और इसकी प्रति माह 10 हजार यूनिट बिकती हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular