प्राइवेट कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 365 दिन की मिलेगी छुट्टी, ऊपर से मिलेगा पैसा, इस कंपनी की खास पॉलिसी
नई दिल्ली: भारत में आए दिन प्राइवेट कंपनियां नई-नई पॉलिसी कर्मचारियों के लिए लेकर आती है। एक ऐसी ही पॉलिसी सामने आई है जिसके तहत कर्मचारी को जितनी चाहे उतनी छुट्टी मिल सकती है। यानी आप साल के 365 दिन भी छुट्टी ले सकते है और इसके लिए आपको पैसे भी मिलेंगे। यह पॉलिसी भारत में मशहूर ऑनलाइन शॉपिंग साइट MEESHO अपने कर्मचारियों के लिए लेकर आई है। इस पॉलिसी के तहत कोई भी कर्मचारी पूरे 1 साल यानी 365 दिन के लिए छुट्टी ले सकता है।
ऑनलाइन शॉपिंग साइट MEESHO ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए एक नया प्लान अनाउंस किया। प्लान के तहत MEESHO के कर्मचारी जरूरत पड़ने पर 1 साल की छुट्टी ले सकते है। ये 1 साल की छुट्टी कर्मचारियों के लिए पेड लीव होगी। इस प्रोग्राम को कंपनी ने मिकेयर का नाम दिया है। इसके तहत कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलती है।
लौटने पर मिलेगा वहीं पुराना पद
बता दें इन छुट्टियों का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी है। यदि कोई कर्मचारी गंभीर रूप से बीमार है केवल तभी ही वह 1 साल की छुट्टी ले सकता है। इसके अलावा यदि कर्मचारी का कोई करीबी भी गंभीर रूप से बीमार है, तो भी कर्मचारी इस छुट्टी के लिए अप्लाई कर सकता है। वहीँ अगर कर्मचारी खुद बीमार है तो उसे साल भर की पूरी सैलरी कंपनी द्वारा दी जाएगी, अगर उसका कोई करीबी बीमार है तो इस मामले में कंपनी 3 महीने के लिए 25 फीसदी सैलरी कर्मचारी को देगी। इसके साथ ही जब कर्मचारी लीव के बाद वापस कंपनी लौटेगा तो उसे वही पुराना पद दिया जाएगा।