खरीफ-2021 में हुई फसल नुकसानी का मुआवजाखरीफ सीजन में अधिक वर्षा, जलभराव एवं कीट रोगों के चलते किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था, किसानों को हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकारों के द्वारा विशेष गिरदावरी रिपोर्ट कराई गई थी। सर्वे के बाद अब किसानों को यह राशि हस्तांतरित करने का काम शुरू किया जा चूका है। हरियाणा सरकार ने खरीफ-2021 में किसानों को हुए फसल नुकसान का मुआवजा देने का काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने निर्देश दिए हैं कि 28 फरवरी तक मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को पूरा किया जाए।किसानों को दिया जाएगा 561.11 करोड़ रुपए का मुआवजाहरियाणा सरकार ने खरीफ-2021 के दौरान राज्य में भारी वर्षा, जल भराव तथा कीट हमलों से हुए फसलों के नुकसान की एवज में 866 गांवों के 8,95,712 किसानों को 561.11 करोड़ रुपये मुआवजा राशि सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित करने की शुरुआत कर दी है। किसानों के बैंक खातों में यह राशि 28 फरवरी तक दी जाएगी। यह राशि खरीफ सीजन में हुई राज्य में भारी बारिश, जल भराव एवं कीट रोगों के कारण कपास, मूँग, बाजरा, धान एवं गन्ना की फसलों का नुकसान हुआ था जिसके एवज़ में किसानों को यह राहत राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने उपायुक्तों को रबी 2021-22 के दौरान फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए वर्तमान में चल रही गिरदावरी को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को मुआवजा राशि समय पर मिल सके।किस जिले के कितने किसानों को दिया जाएगा मुआवजाविशेष गिरदावरी रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार किसानों को मुआवजा वितरण का काम किया जाएगा। जिलों के आधार पर किसानों को मुवाब्जा राशि इस प्रकार दिया जाएगा:-क्रं.सं.जिला रकम (रुपए में)किसानों की संख्या गाँव 1.करनाल 3,78,885217 22.पलवल 58,28,251136093.नूंह 52,05,000 1376 134.गुरुग्राम 10,000 115.हिसार 172, 32 21,000 209880 1986.फतेहाबाद 95,29,00,500 1217331327.सिरसा 72,86,39,222 134918 568.भिवानी 12,70,21,35,00 1626341929.सोनीपत 12,26,15,186 34771 9710.चरखी दादरी 45,24,85,000 1546822811.रोहतक 10,45,50,500 233743712.झज्जर 24,51,10,000 50766101 कुल 56,11,15,70,448,95,712866
28 फरवरी तक 866 गांवों के किसानों को दिया जाएगा फसल नुकसानी का मुआवजा
RELATED ARTICLES