नई दिल्ली। अगले महीने केंद्र सरकार (Central Government) अपने सभी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकार जल्द ही जुलाई के महीने में कर्मचारियों के बाकी रह गए DA का भुगतान कर सकती है। एक साथ ही उनके खाते में अच्छी खासी बड़ी रकम भेज सकती है। इसके साथ साथ ही बता दें कि हो सकता है सरकार इन कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का भी ऐलान कर दे।
इन सरकारी कर्मचारियों को 2020 के जनवरी महीने से 2021 के जून महीने तक के डीए अभी तक नहीं मिले हैं। और इसीलिए यह सभी कर्मचारी अब अपने बकाया डीए के पैसों की सरकार से मांग कर रहे हैं। सरकार ने यह डीए के पैसे कोरोना महामारी के चलते रोक दिए थे लेकिन अब ये 18 महीने के पैसे सरकार कर्मचारियों को एक साथ देने जा रही है।
ये डीए के पैसे सभी कर्मचारियों को उनके सैलरी बैंड के हिसाब से मिलेंगे और बताया यह भी जा रहा है कि सरकार सभी कर्मचारियों के खाते में एक साथ 2 लाख रुपए डाल सकती है। सरकार के इस डीए भुगतान करने के दौरान प्रथम चरण के कर्मचारियों को 11880 रुपए से लेकर 37 हज़ार रुपए मिल सकते हैं। वहीं तेरहवें चरण के कर्मचारियों को सरकार 1 लाख 44 हज़ार 200 रुपए से लेकर 2 लाख 18 हज़ार 200 रुपए तक दे सकती है।
सरकार जुलाई महीने में कर्मचारियों को उनके डीए के पैसों का भुगतान कर सकती है यह बात केवल सुनने में ही आ रही है। हालांकि सरकार ने ऑफिशियल तौर पर इस बात की कोई भी जानकारी अभी तक सांझा नहीं की है। लेकिन बढ़ती हुई महंगाई को ध्यान में रखते हुए इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि सरकार अपने इन कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर सकती है