ऑटोमोबाइल और शेयर बाजारब्रेकिंग न्यूज़

15 फरवरी तक किसान समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे धान

समर्थन मूल्य पर धान की ख़रीदधान एवं अन्य ख़रीफ़ फसलों की समर्थन मूल्य पर ख़रीदी का अंतिम दौर चल रहा है | कुछ राज्यों में तो धान तथा अन्य फसलों की खरीदी का कार्य पूर्ण किया जा चूका है वहीं कुछ राज्यों ने सभी पंजीक्रत किसानों से धान एवं अन्य ख़रीफ़ फसलों की ख़रीदी सुनिश्चित करने के लिए अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया है | छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में धान की खरीदी 7 फरवरी 2022 तक करेगी वहीं बिहार सरकार राज्य में किसानों से धान की खरीदी 15 फरवरी 2022 तक करने जा रही है | बिहार के मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया है | इसलिए जो किसान बिहार के हैं तथा अभी भी धान की बिक्री नहीं किये हैं वे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए नजदीक के पैक्स से संपर्क कर सकते हैं |कब तक की जाएगी धान की समर्थन मूल्य पर ख़रीद ?बिहार में खरीफ सीजन 2021–22 में धान की खरीदी की जा रही है |राज्य में 1 नवम्बर 2021 से अब तक राज्य सरकार ने 4 लाख 50 हजार किसानों से 32 लाख 61 हजार मैट्रिक टन धान की खरीदी की है | सरकार ने राज्य में किसानों से धान की खरीदी 15 फरवरी 2022 तक करने का निर्णय लिया गया है |धान की खरीदी कितने खरीदी केन्द्रों से हो रहा है ?बिहार सरकार राज्य के 38 जिलों में धान की खरीदी कर रही है | सभी जिलों में पैक्स के माध्मम से धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है | धान ख़रीदी के लिए राज्य सरकार ने 7,446 केंद्र बनें हैं जहां पर किसान अपना धान बेच सकते हैं | इस खरीफ वर्ष 2021 – 22 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रूपये प्रति क्विंटल भाव केंद्र सरकार ने घोषित किया है, इसी मूल्य पर राज्यों में धान की ख़रीदी की जा रही है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button