HomeTrendingसरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, अगले महीने से बढ़कर आएगी सैलरी

सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, अगले महीने से बढ़कर आएगी सैलरी

नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, 1 जुलाई से उनकी सैलरी अब बढ़ने वाली है। केंद्र सरकार 1 जुलाई से महंगाई भत्ता बढ़ाने वाली है। महंगाई भत्ते के 34% से 38% तक होने का अनुमान है। इसका सीधा असर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा। आइए जानते है महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद सैलरी कितनी बढ़ेगी।

बढ़ती महंगाई के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है. सरकार DAH को जुलाई में बढ़ा रही है। AICPI ने बताया कि जुलाई-अगस्त में महंगाई भत्ता 4% से ज्यादा हो सकता है।

मार्च में आया था AICPI में उछाल

जनवरी- फरवरी के बीच AICPI इंडेक्स मे गिरावट दर्ज की गई थी। तब ये आंकड़ा 125.1 था। इसके बाद फरवरी में यह 125 हुआ। लेकिन मार्च में इसमे बढ़त देखने को मिली और इस महीने ये 126 पर था। अभी अप्रैल मई-जून के नंबर आने बाकी हैं। यदि AICPI इंडेक्स 126 से बढ़ता है तो सरकार DA में 4% की बढ़ोतरी कर सकती है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी

यदि सरकार 4% डीए में बढ़ोतरी करती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 34% बढ़कर 38% हो जाएगा

मिनिमम सैलरी का कैलकुलेशन

केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी- 18000 रूपये
मंहगाई भत्ता 38% रुपए/ माह,- 6840
अब तक था 34% रुपए/ माह 6120

कितना भत्ता बढ़ा महंगाई 6840- 6120= 720 रुपए / माह

सालाना सैलरी में इजाफा 720 X12= 8640 रुपए

अधिकतम सैलरी का कैलकुलेशन

केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी- 56000 रूपये
मंहगाई भत्ता 38% रुपए/ माह,- 21,622
अब तक था 34% रुपए/ माह 19,346

कितना बढ़ा महंगाई भत्ता21,622- 19,346= 2,276 रुपए / माह

सालाना सैलरी में इजाफा 2,276 X12= 27,312 रुपए

यहां भी जरूर पढ़े : Maruti Alto CNG को खरीदने का मौका हाथ से ने गवाएं, बाइक के कीमत में लाए घर, देखें डीटेल्स 

यहां भी जरूर पढ़े : ये हैं 4 लाख के बजट में धांसू माइलेज वाली ये टॉप 3 कार,  देखें डीटेल्स

यहां भी जरूर पढ़े : Old Coins : अगर आपके पास नहीं है कोई जॉब,तो पुराने सिक्कों को बेचकर खड़ा करें करोड़ों का बिजनेस 

यहां भी जरूर पढ़े : Earn Money: 100 रुपये का ये नोट आपको रातों रात बना देगा लखपति
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular