ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

रूस :भाप में बदल जाएंगे रूस के लोग? यूक्रेन ने रोज पर छोड़ा अब तक का सबसे खतरनाक बम

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले लगभग नौ महीने से युद्ध चल रहा है। रूस ने यूक्रेन के कई इलाके पूरी तरह से तबाह कर दिए हैं, लेकिन अब तक जीत नहीं मिल सकी है। खेरसॉन जैसे इलाकों पर वापस यूक्रेन का कब्जा हो गया है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और जगहों को रूस को छोड़ना पड़ सकता है।

ऐसे में हार सामने देख वह बौखला गया है और अब यूक्रेन के ऊपर सबसे घातक हथियारों में से एक वीपन को भी इस्तेमाल करने से नहीं चूक रहा है।

दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी प्राइवेट आर्मी में खतरनाक हथियार की तैनाती की मंजूरी दे दी है। इस हथियार को ‘पुअर मैन न्यूक्लियर वीपन’ के नाम से जाना जाता है।

यह एक घातक फ्लेमथ्रोवर हथियार है। TOS-1A Solntsepek थर्मोबैरिक फ्लेमथ्रोवर को बख्तरबंद वाहनों, दुश्मनों के पूर्ण विनाश के लिए डिज़ाइन किया गया है। मंजूरी मिलने के बाद रूस इसे यूक्रेन में इस्तेमाल भी करने लगा है।

दुश्मनों को भाप में बदल देता है हथियार

यह इतना खतरनाक हथियार है कि जब यह ब्लास्ट होता है तो अपने आसपास के हजार फीट रेडियस तक आने वाली सभी चीजों को भाप में बदल देता है। इसके ब्लास्ट से सीधे लंग्स पर असर पड़ता है और चूंकि उस वक्त तापमान तीन हजार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, इसलिए किसी के भी बचने का सवाल नहीं उठता।

थर्मोबैरिक गोला बारूद को ‘दुनिया में सबसे भयानक (पारंपरिक) हथियार’ के रूप में देखा जाता है। सेवानिवृत्त अमेरिकी कर्नल डेविड जॉनसन द्वारा इसे ‘गरीब आदमी का परमाणु हथियार’ करार दिया गया है।

सीधे आसमान से भी छोड़ा जा सकता है हथियार

इस खतरनाक हथियार को या तो सीधे आसमान से भी छोड़ा जा सकता है या फिर रॉकेट में लोड करके चलाया जा सकता है। वहीं, इसे गोला-बारूद की तरह से भी दुश्मनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसी से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिससे पता चलता है कि इस हथियार का यूक्रेन युद्ध में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुतिन के वफादार वैगनर ग्रुप के रैगटैग सदस्यों द्वारा यूक्रेन में हथियार का इस्तेमाल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button