HomeTrendingभोपाल की करोंद मंडी में गेहूं की आवक करीब 2 हजार क्विंटल...

भोपाल की करोंद मंडी में गेहूं की आवक करीब 2 हजार क्विंटल घटी | Aaj Ka Mandi Bhav | Madhya Pradesh (MP) Mandi Bhav Updates: Bhopal, Indore, Jabalpur, Gwalior Ka Mandi Bhav

 

भोपाल की करोंद अनाज मंडी में गुरुवार को गेहूं की आवक करीब 2 हजार क्विंटल घट गई। कुल 8 हजार क्विंटल गेहूं बिकने आया। आधी आवक मालवा राज वैरायटी गेहूं की रही। अच्छी क्वॉलिटी का गेहूं 2300 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक गया। शरबती गेहूं भी बिकने आया।

 

मंडी व्यापारी संजीव जैन ने बताया कि मंडी में मिल, मालवा राज, लोकवन और अन्नपूर्णा क्वॉलिटी का गेहूं बिकने आ रहा है। गुरुवार को करीब 8 हजार क्विंटल गेहूं बिक्री के लिए आया। आधी आवक मालवा राज गेहूं की रही। मिल और मालवा राज गेहूं के रेट करीब 2 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। शरबती गेहूं के रेट 4 हजार रुपए क्विंटल तक रहे। अच्छी क्वॉलिटी के लोकवन और अन्नपूर्णा गेहूं के अधिकतम रेट 2300 रुपए क्विंटल तक पहुंच गए। आने वाले दिनों में रेट इसी तरह रहेंगे। गुरुवार को करोंद मंडी में देसी और कांटा वैरायटी के चने की आवक करीब 300 क्विंटल रही। किसानों को भाव 4600 से 4700 रुपए प्रति क्विंटल तक मिले।

भोपाल में ये रहे भाव

अनाज आज की आवक ( रु. प्रति क्विंटल में)
मिल क्वॉलिटी गेहूं 1975-2050
अन्नपूर्णा क्वॉलिटी गेहूं 2050-2300
लोकवन क्वॉलिटी गेहूं 2100-2300
मालवा राज क्वॉलिटी गेहूं 1925-2025
शरबती क्वॉलिटी गेहूं 3600-4000
चना (देसी/कांटा) 4600-4700

पिपरिया मंडी भाव

नर्मदापुरम जिले की पिपरिया मंडी में बुधवार को बंपर गेहूं की आवक हुई। करीब 1 हजार ट्रॉली की आवक हुई। हालात यह रही कि सभी प्लेटफॉर्म वाहनों से फुल हो गए। आवक को देखते हुए मंडी प्रबंधन ने 21 अप्रैल को नीलामी बंद रखने का निर्णय लिया था। मंडी प्रांगण में अत्यधिक आवक एवं मजदूरों की कमी के चलते मंडी प्रांगण में से कृषि उपज का उठाव नहीं हो पाया है। इटारसी मंडी भी 21 अप्रैल से 4 दिन के लिए बंद है। 21 और 22 अप्रैल को हम्माली, तुलावटी के कारण और 23 अप्रैल को शनिवार, 24 अप्रैल को रविवार होने से मंडी बंद रहेगी। 25 अप्रैल सोमवार को मंडी खुलेगी।

जिंस आज का भाव (रु. प्रति क्विंटल में)
गेहूं 1850-2035
चना 3700-4780
तुअर 3400-6650
मसूर 5150-6565
धान-(पूसा) 3600-3726
सरसों 5800-6180
मूंग 3300-6471

इटारसी मंडी भाव

जिंस आज का भाव (रु. प्रति क्विंटल में)
गेहूं 1973 से 2051
चना 3900 से 4635
तुअर 5000 से 6141
मसूर 5150-6565
धान-(पूसा) 3000 से 3000
सरसों 4800 से 6111
मूंग 5491 से 5923
मक्का 1827 से 1827
सोयाबीन 7200 से 7400

जबलपुर मंडी भाव
जबलपुर कृषि उपज मंडी में बुधवार के तुलना में करीब 1 हजार क्विंटल गेहूं की आवक बढ़ी। मंडी में 100 क्विंटल अदरक आज पहुंचा। इस कारण थोक में अदरक 20 रुपए किलो तक बिका। मंडी में अनाज की कुल आवक 13,039 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 705 क्विंटल व फल की कुल आवक 587 क्विंटल रही।

जिंस आज का भाव (रु. प्रति क्विंटल में)
गेहूं 1,906 से 2,026
चना देशी 4,150 से 4,680
सरसों 5,800 से 6,590
मूंग 5,730 से 6,285
प्याज 900 से 1,300
टमाटर 1,000 से 1,400
हरी मिर्च 2,000 से 4,000
आलू 1,200 से 1,500
अंगूर 2,100 से 2,500
केला 1,500 से 1,900
तरबूज 1,600 से 2,000
अदरक 2,000 से 2,500

गुना का मंडी भाव
गुरुवार को मंडी में लगभग 20 हजार क्विंटल की आवक हुई। गेहूं के दामों में मामूली वृद्धि रही। बुधवार के मुकाबले 5 रुपए प्रति क्विंटल दाम बढ़े। सरसों के दामों में गिरावट रही। दो दिन तक कम होने के एक बाद धनिया के दाम 100 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ गए। सरसों 40 रुपए प्रति क्विंटल तक कम भाव पर बिकी। चने के दाम बढ़कर 4945 रुपए तक पहुंच गए हैं।

जिंस आज का भाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं 1975-2485
धनिया 9600-15450
चना 4450-5690
सरसों 5900-6510
मसूर 6010-6335
मटर 4000-4000
सोयाबीन 6600-7040
मूंग 5700-6555

खंडवा मंडी के भाव

कृषि उपज मंडी खंडवा में गेहूं की आवक 14 हजार 500 बोरी की है, जो अब लगातार कम होती जा रही है। इसकी खास वजह यहां न्यूनतम दाम 2005 रुपए तक हो गए है। समर्थन मूल्य पर यह दाम 2015 रुपए है।

जिंस आज का भाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं 2005 से 2221
तुअर 4300 से 2221
चना 4201 से 4482
मक्का 1850 से 2180

छिंदवाड़ा मंडी के भाव

गुरुवार को कृषि उपज मंडी में गेहूं का न्यूनतम दाम 1900 रुपए प्रति क्विंटल से 2110 रुपए प्रति क्विंटल अधिकतम, मक्के का न्यूनतम दाम 2071 रुपए प्रति क्विंटल से 2180 रुपए प्रति क्विंटल अधिकतम दाम, देशी चना का न्यूनतम दाम 4,390 रुपए प्रति क्विंटल से 4,400 रुपए प्रति क्विंटल अधिकतम, पीला सोयाबीन का न्यूनतम दाम 6500 रुपए प्रति क्विंटल से 7075 रुपए प्रति क्विंटल अधिकतम, तुअर का न्यूनतम दाम 4,700 रुपए प्रति क्विंटल से 5,000 रुपए प्रति क्विंटल अधिकतम दाम, सरसों का न्यूनतम दाम 6000 रुपए से अधिकतम दाम 6100 प्रति क्विंटल,मसूर का 5401 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

जिंस आज का भाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं 1900 से 2110
मक्का 2071 सं 2180
देसी चना 4,390 से 4,400
पीला सोयाबीन 6500 से 7075
तुअर 4,700 से 5,000

Aaj Ka Mandi Bhav

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular