MP Kharif Fasal Bima 2020 Kab Aayega | PMFBY (Kharif) In MP | फसल बीमा लिस्ट 2020 MP | मध्य प्रदेश फसल बीमा क्लेम 2020 लिस्ट | मध्य प्रदेश फसल बीमा क्लेम 2022 लिस्ट | mp kharif fasal bima list 2020 pdf | MP me 2020 ka fasal Bima kab Milega
देवास : मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए अच्छी खबर निकल का आई है , मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कल 21 जनवरी को देवास में महिला स्वयं सहायता समूहों के बांस रोपण के द्वारा उन्नयन एवं सीएम राइज स्कूल के भूजन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की “2020 की फसल बीमा राशि का पैसा इस माह मैं डाल दूंगा। ज्यादा से ज्यादा फरवरी के पहले सप्ताह में आ जाएगा।”
मध्य प्रदेश द्वारा खरीफ 2020 सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत उपज को अंतिम रूप देने में देरी से कई किसान पिछले 15 महीनों से राहत का इंतजार कर रहे हैं। 2020 में सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ था।
लम्बे समय से लाखों की किसान खरीफ सीजन 2020 (MP Crop Insurance Claims of 2020 Kharif Season) में हुई खराब हुई फसलों की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा राशि का इंतजार कर रहे थे । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए इस बयान से किसानों की उम्मीद बंदी है। जानकारी के लिए आपको एक बार फिर से बता दे की MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी घोषणा के अनुसार किसानों को खरीफ सीजन 2020 की फसल बीमा राशि का भुगतान 25 जनवरी 2022 से 07 फरवरी 2022 तक कर दिया जाएगा ।
खरीफ 2020 फसल बीमा 43 लाख से अधिक किसानों ने कराया
गौरमतलब है की मध्य प्रदेश में खरीफ फसल 2020 के दौरान तकरीबन 43 लाख से भी अधिक किसानों ने अपनी फसलों का बीमा करवाया था। इन सभी किसानों द्वारा खरीफ सीजन 2020 की कुल बीमित राशि तकरीबन 5000 करोड़ से अधिक थी। इस बार खास बात यह है कि किसी भी किसान को ₹1000 से कम की बीमा राशि नहीं मिलेगी इसकी घोषणा पूर्व में ही मध्य प्रदेश सरकार कर चुकी है।
फसल बीमा 2020 को लेकर पहले भी हो चुकी है ये घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 14 जनवरी को हाल ही में हुई ओलावृष्टि एवं फसल नुकसानी का निरीक्षण करते हुए किसानों को कहा था कि 2020 का फसल बीमा भुगतान 31 जनवरी तक किसानों को भेज दिया जा जाएगा । इसके लिए बीमा कंपनी को अल्टीमेटम जारी कर दिया गया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित बीमा कंपनी को निर्देश जारी कर दिए है की फसल बीमा करवाने वाले किसान की फसल प्राकृतिक आपदा के कारण यदि 50% नष्ट होती है, तो उसे 25% फसल बीमा की राशि का तत्काल प्रभाव से भुगतान किया जाए। इसके बाद में बाद की सभी औपचारिकताएं पूरी की जाए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी घोषणा के अनुसार किसानों को खरीफ सीजन 2020 की फसल बीमा राशि का भुगतान 25 जनवरी 2022 से 07 फरवरी 2022 के बीच में जारी कर दिया जाएगा ।