Homeब्रेकिंग न्यूज़इस तरह से करें प्याज की खेती, होगा मुनाफा ही मुनाफा- जानिए...

इस तरह से करें प्याज की खेती, होगा मुनाफा ही मुनाफा- जानिए कैसे

प्याज

प्याज जो कि हर घर में प्रयोग किया जाता है। प्याज को तड़के से हर सब्जी में स्वाद आ जाता है। कहा तो यह भी जाता है कि प्याज से कई सारी बीमारियां दूर होती है। अगर इसका सेवन प्रतिदिन किया जाए तो व्यक्ति कई बीमारियों से दूर रहता है। तो आज हम यही बात करने वाले हैं कि प्याज को किस तरह से उगाया जाता है यानी कि प्याज की खेती कैसे की जाती है। तो चलिए जान लेते हैं-

प्याज की खेती के लिए किस तरह की होनी चाहिए मिट्टी

प्याज
प्याज image source- news18.com

वैसे तो हर प्रदेश की मिट्टी अलग-अलग होती है। लेकिन अगर आप प्याज की फसल उगा रहे हैं तो इसके लिए आपको जल निकासी के लिए दोमट मिट्टी यानी की काली मिट्टी और जैविक उर्वरकों से भरपूर माध्यम से दोमट मिट्टी में अवश्य होना चाहिए। अगर इस मिट्टी में प्रति हेक्टेयर 40 से 50 टन देसी खाद डाल दें तो इससे पैदावार बहुत अच्छी और अत्यधिक हो जाती है।

कब की जाती है प्याज की खेती

प्याज की खेती का समय साल में दो बार आता है जो कि एक रबी के मौसम में आता है और दूसरा खरीब के मौसम में आता है। खरीद के मौसम में प्याज की उन्नत खेती के लिए किसान अगस्त सितंबर और अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में प्याज की रोपाई कर देता है। अगर आप रवि के मौसम में प्याज की फसल उगा रहे हैं तो इसे जनवरी से फरवरी में प्याज की रोपाई कर देनी चाहिए। अगर आप रवि के मौसम में प्याज की खेती कर रहे हैं तो यह मौसम बहुत ही अच्छा होता है।

प्याज की खेती के कैसे की जाती है सिंचाई

अगर आप प्याज की खेती कर रहे हैं तो यह ध्यान रखना चाहिए कि प्याज की खेती करने के लिए ड्रिप सिंचाई की विधि द्वारा ही इसे करना चाहिए। अगर बात करें तो चाहेगी तो कई राज्य ऐसे हैं जो प्याज की पौध लगाने से पहले ही एक बार उस में पानी डाल देते हैं। लेकिन कई राज्य ऐसे भी हैं जो पौध लगने के बाद सिंचाई करना शुरू करते हैं। मानो तो यह भी जाता है कि किसान को उसकी भूमि में नवमी के अनुसार उसकी पहली सिंचाई कर देनी चाहिए। जब भी आप पहले सिंचाई कर रहे हैं तो आपको खेत में 8 से 10 दिन के बीच में पानी देना चाहिए।

कब की जाती है प्याज की खेती की कटाई

अगर आप प्याज की फसल होगा रहे हैं तो आपको जब ऐसा लगे कि उसकी फसल पीली होटल झुकने लगी है तो यह उसका अंतिम चरण चल रहा है। उसे उसके बाद उखाड़ लेना चाहिए। जब प्याज की खेती पकने लगे उससे करीबन 15 दिन पहले ही उसकी सिंचाई बंद कर दें। खेत को उसके बाद 10 से 15 दिन तक के लिए खुला छोड़ देना चाहिए जिससे खेत पूरी तरह से सूख जाए। इसलिए होता है क्योंकि अगर प्याज को जब भी स्टोर किया जाएगा तो उस समय प्यार में कोई भी बीमारी या कंद जैसी कोई भी समस्या ना आने पाए।

1 एकड़ में प्याज की कितनी उत्पादन हो पाएगी

अगर आप प्याज की फसल उगा रहे हैं तो आपको यह ध्यान में रखना होगा कि 1 एकड़ में आपके पास 100 क्विंटल के हिसाब से प्याज का उत्पादन हो पाएगा। अगर इसको किसान अच्छी तरीके से कर ले तो यह उत्पादन बहुत अच्छी तरह से बढ़ सकता है। लेकिन अगर आप देख ले किस से नहीं करेंगे तो आप का उत्पादन कम भी हो जाएगा इसलिए खेत का उत्पादन मौसम और उसकी तैयारी पर निर्भर होता है।

कहां की जाती है प्याज की खेती

वैसे तो प्याज की खेती हर राज्य में हो जाती है लेकिन ऐसे कई मुख्य प्रदेश में भी हैं जहां पर बड़ी मात्रा में प्याज की उन्नत की जाती है। वह हैं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तमिल नाडु, बिहार ऐसी जगहों पर प्यार काफी अच्छी तरीके से हो जाती है। साथ ही साथ पूरे भारत में इन जगहों पर सबसे ज्यादा उत्पादन हो जाता है।

कितने दिन में तैयार होती है प्याज की खेती

अगर किसान प्याज की खेती करता है और उसका बीच लगाकर सीधी बुवाई कर देता है तो प्याज की फसल लगने में 120 से 140 दिन लग जाते हैं। लेकिन अगर हम नर्सरी से पौधे लगाते हैं तो 7 से 90 दिनों में प्याज की फसल पूरी हो जाती है और यह बिल्कुल तैयार हो जाती है। आपको बता दें कि अगर प्याज की नर्सरी में हम खरीफ के दिनों में प्याज का पौधे लगाते हैं तो यह 40 से 45 दिनों में तैयार होकर पूर्ण हो जाती है।

किस तरह से बोए जाते हैं प्याज के बीज

अगर आप प्याज की खेती कर रहे हैं तो आपको 1 एकड़ भूमि के लिए 3 से 3.5 किलोग्राम बीज की आवश्यकता पड़ेगी। लेकिन अगर आप एक हेक्टेयर के लिए प्याज के बीज बो रहे हैं तो आपको करीबन 8 से 9 किलोग्राम परास के बीजों की आवश्यकता पड़ सकती है। प्याज के बीज बहुत अच्छी तरह से लगाने चाहिए जिससे उन्नत बहुत अच्छी तरीके से हो और किसानों को अच्छा मुनाफा मिल सके।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular